आतंकियों पर हमले की खुशी जताई
स्योहारा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर में ढोल बाजे के साथ भारत माता की जय के नारे लगाते हुए खुशियां जाहिर की। डॉ. विनीत देवरा, विधायक प्रतिनिधि राजू अरोड़ा, मुकेश कुमार रस्तौगी, शशांक विश्नोई, अमित शर्मा, जसपाल सिंह, बाबूराम, अनिल जैन, राजीव भटनागर, अर्पित त्यागी आदि रहे। वहीं, भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक स्योहारा की बैठक ग्राम जटनंगला में ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी बिरेंदर सिंह टिकैत के निवास पर हुई बैठक में भारतीय सेना के साहस और वीरता की सहाना की गई। 14 तारीख को पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को यह सच्ची श्रद्धांजलि वायु सेना द्वारा दी गई। ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत, बलराम सिंह, राजा राम सिंह, जितेंद्र सिंह, अमित कुमार, हुकम सिंह आदि रहे।