कैंप में मरीजों को दिया परीक्षण
अफजलगढ़। द्वारिकेश शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारिकेशपुरम के परिसर में नर्मदा देवी मोरारका चैरिटेबल ट्रस्ट व उजाला अस्पताल काशीपुर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ह्दय रोग, सामान्य रोग, स्त्री रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, शुगर आदि की जांच की। मिल के चिकित्सक वीर सिंह ने 150 मरीजों का परीक्षण कर नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया। साथ ही कृषकों का ईसीजी एवं बल्ड शुगर आदि की जांच नि:शुल्क की। कैंप का उद्घाटन मिल के मुख्य महाप्रबंधक एसपी सिंह ने किया। कैंप में मिल के अजय कुमार ढाका, कुमेर सिंह शेखावत, प्रबंधक प्रशासन, मेडिकल सेंटर व मिल के स्टाफ ने शिविर के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग किया।