धामपुर। उत्तर प्रदेश नागरिक महासमिति शाखा बिजनौर केंद्र की मासिक बैठक में गंभीर रोगी के लिए रात्रिकाल में उपचार में आने वाली बाधाओं के संबंध में चर्चा की गई। रविवार को आर्य समाज मंदिर में आयोजित बैठक में डा. रामकुमार सिंह ने कहा कि उपचार में आने वाली कठिनाईयों के संबंध में एक प्रतिनिधिमंडल चिकित्सकों से संपर्क कर सहयोग की अपील करेगा। इस अवसर पर बैठक में आनंद सिंह, जगदीश प्रसाद चौहान, निर्मला देवी, ओमप्रकाश, राम सिंह, जसपाल सिंह, विनोद कुमार, पुरुषोत्तम शरण वर्मा, रामकुमार, जगदीश सिंह रहे।