बिजनौर। वर्धमान कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की छात्रा इकाई की ओर से गांव पेदा में आयोजित एक दिवसीय शिविर में स्वच्छ पर्यावरण से नाता जोड़ो, बीमारियों से नाता तोड़ो का संदेश दिया गया। छात्राओं ने गांव में रैली निकालकर ग्रामीणों को जल संरक्षण और अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण के लिए भी प्रेरित किया गया। ग्राम प्रधान दिलावर सिंह ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम अधिकारी डा. राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी लोगों को पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम अधिकारी विशाल शर्मा, भीम सिंह, प्रियांशु अहलावत, शुभम तिवारी, नारायण मिश्रा, सोहित कुमार, अनस, अनमोल, हर्षित, क्षितिज, कीर्तिका, यशोदा, दीक्षा, प्राची चौहान, तनु, सोनी, अक्षी, प्रगति आदि का विशेष सहयोग रहा।