फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने किया लखनऊ कूच

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन बहाली सहित कई मांगों को लेकर लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन के लिए कूच किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक मोबीन हसन के निर्देशन में शिक्षकों की बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षकों की मांगों को लेकर संयुक्त संघर्ष संचालन समिति संघर्षरत है। 20 दिसंबर को एक बार फिर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन का समिति ने निर्णय लिया गया है। शिक्षकों ने संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के आह्वान पर 20 दिसंबर 2018 को लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लिया। बुधवार को शिक्षक अजयपाल, नरेश कुमार, नौबहार सिंह, इरशाद, शुएब अंसारी, शिवराज सिंह, आमिर, दिलेराम, रवि कुमार, नितिन मोहन सहित अनेक शिक्षकों ने लखनऊ के लिए कूच किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें