बार एसोसिएशन में कई पदों पर सीधे मुकाबले
नजीबाबाद। बार एसोसिएशन नजीबाबाद कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पद पर सीधा मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, उप सचिव, कोषाध्यक्ष, उप संयुक्त सचिव पद के लिए एक-एक आवेदन आने पर निर्विरोध चयन निश्चित है। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी का चुनाव आगामी 22 दिसंबर 2018 को चुनाव समिति के पदाधिकारी नईम अहमद एड., सुभाष चंद एड., रोहिताश सिंह, खलील अहमद, राजेंद्र सिंह, इफ्तेखार एड. के निर्देशन में होगा। अध्यक्ष पद पर ज्ञानेंद्र जंघाला और आसिफ हुसैन, महासचिव पद पर महासचिव पद पर कामेंद्र सिंह और मो. अकरम, संयुक्त सचिव पद पर देव प्रताप सिंह और बालेश कुमार के बीच सीधा मुकाबला होगा। चुनाव समिति के समक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर नौशाद, उप सचिव पद पर मो. यूनुस, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष पद पर कामेंद्र सिंह, उप संयुक्त सचिव पद पर मुकुल शुक्ला का एक-एक आवेदन आने पर निर्विरोध चुना जाना तय है। प्रत्याशी की नाम वापसी 22 दिसंबर को चुनाव में वोटिंग से ठीक पहले की जाएगी।