फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमरी बिजलीघर पर तैनात कर्मियों पर अवैध वसूली का आरोप, किसान खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। किसानों की धामपुर तहसील में पंचायत हुई। इसमें किसानों ने कहा कि उमरी बिजलीघर पर तैनात अधिकांश स्टाफ समस्या का निदान कराने के नाम परेशान कर रहा है। बगैर वसूली किए समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा। किसानों में इस लेकर असंतोष है। कई बार जेई, एसडीओ और एक्सईएन को अवगत कराया। मगर, सुधार नहीं हो पा रहा है। किसानों ने सुधार न होने पर बिजलीघर पर आंदोलन को चेताया है। पंचायत में दिलावर सिंह ,गजेंद्र सिंह , रणजीत सिंह , भोपाल सिंह, कल्याण सिंह, महीपाल सिंह, भूदेव सिंह, पुष्पराज सिंह , सत्येंद्र कुमार, गजेंद्र कुमार रहे। उधर, जेई ने किसानों के लगे आरोपों को गलत बताया है। जेई का कहना है कि बिजलीघर पर तैनात स्टाफ सरकार की मंशा के अनुरूप जनता की सेवा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें