फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजादारी का मकसद जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। शहर अमरोहा के आजाखाना मैमूना खातून मजापोता में शहीदाने कर्बला की याद में यादे असिराने कर्बला शीर्षक से मजलिस और शबेदारी का आयोजन अंजुमन गुनचाए जॉनिसाराने हुसैन की ओर से किया गया। जिसमें सोजखानी जकी अली खान और उनके साथियों ने की। जिसके मौलाना मुस्तफा जैदी ने शहादत इमाम हुसैन कहा कि अजादारी का मकसद इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए हक का साथ देना है। जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। कर्बला हमे मजलूमीन की हमीयत में खड़ा होने की हिम्मत देती है। इमाम हुसैन की शहादत का गम और उनकी याद आज पूरी दुनिया मे मनाई जा रही है। क्योंकि उन्होंने इंसानियत की बका की बात की ओर सच्चाई का रास्ता चुना। हमे भी हक पर चलते हुए आम जिंदगी में सच्चाई का रास्ता चुनना होगा। इस दौरान गोपालपुर से आए हुए प्रख्यात नौहा खुवान सय्यद मुहम्मद रजा रिजवी ने नौहा खुवानी के जरिए शहीदाने कर्बला को खिराजे अकीदत पेश की। जिस पर अहले अमरोहा ने मातम किया। बाद में नौगांवा सादात की अंजुमन अबदिया ने नौहा खुवानी और मातम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें