फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडावली क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों में तब्दील हुए संपर्क मार्ग
विज्ञापन

मंडावली। क्षेत्र के कई संपर्क मार्ग गड्ढा युक्त और खस्ताहाल होने से ग्रामीणों में रोष है। राहगीर और स्कूली बच्चे गड्ढों में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। टांडा रतन, टांडा रतन से जटपुरा बौंडा, सैफाबाद से औरंगपुर भिक्को, मझाड़ी से शेखुपुरा आलम सहित कई संपर्क मार्ग बेहद खस्ताहाल और गड्ढायुक्त हैं। भारी वर्षा से संपर्क मार्गों की साइड काफी क्षतिग्रस्त और गहरे गड्ढों में तब्दील हैं। ग्रामीणों राजपाल, पवन कुमार, मुन्नू सिंह, घसीटा सिंह, बुनियाद अली, कलवा का कहना है कि जर्जर खस्ताहाल मार्ग के गड्ढों में फंसकर अक्सर राहगीर और स्कूली बच्चे आए दिन चाटिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा मार्गों को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश के बाद खस्ताहाल संपर्क मार्गों की सुध नहीं ली है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मार्ग दुरुस्त कराने कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें