हसनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार सुरक्षा मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने डीएम को पत्र भेजकर शिवाला मंदिर के निकट सड़क पर हो रहे जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। पत्र में कहा है कि इस मार्ग से दो इंटर कॉलेज और दो पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राएं आते जाते हैं। साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को जलभराव से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। उन्होंने शीघ्र इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।