फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के साथ मौसम में परिवर्तन शुरू, ठंडक का अहसास बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। बृहस्पतिवार को मौसम ने करवट ली है। सुबह के समय न केवल कोहरा छाया बल्कि कोहरा बरसता भी रहा। इसने ठंडक का भी अहसास कराया। इसी हफ्ते दो दिन तक हुई तेज बारिश से मौसम में परिवर्तन आने की बात कही जा रही थी और बृहस्पतिवार को इसका असर भी देखने को मिला। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। साथ ही कोहरा बरसता भी रहा। एकदम से कोहरा छा जाने से सभी अचंभित रहे। कोहरा छाने से मौसम में ठंडक का अहसास भी रहा। नवजात बच्चों को बृहस्पतिवार को गर्म कपड़े भी पहनाए गए। सुबह करीब 11 बजे आसमान से कोहरा छंटने से सूरज निकला। नगीना स्थित मौसम वैधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार मौसम में परिवर्तन होने लगा है। कोहरा वातावरण में नमी के कारण आता है। इस साल अच्छी बारिश हुई है। इसलिए वातावरण में नमी अच्छी है। इस साल कोहरा अधिक आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें