फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ घंटे विद्युत आपूर्ति रही ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ापुर। विद्युत उपकेंद्र तैयबपुर की बिजली ट्राली में आई खराबी के चलते कस्बे और क्षेत्र की आठ घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही। बढ़ापुर कस्बे और क्षेत्र को विद्युत आपूर्ति तैयबपुर विद्युत उपकेंद्र से होती है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब पौने छह बजे उपकेंद्र में रखी ट्रॉली में तकनीकी खराबी आने पर कस्बे और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद हो गई, जो आठ घंटे बाद दोपहर दो बजे सुचारु हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं का आरोप है कि इस दौरान जेई और उप केंद्र पर तैनात विद्युत कर्मियों ने अपने मोबाइल बंद रखे। जेई सुनील कुमार ने बताया कि उपकेंद्र की ट्राली में आई तकनीकी खराबी के कारण ही क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद की गई थी जो खराबी दूर होने के बाद चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें