मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर एक घायल
धामपुर। तहसीलदार भान सिंह ने बताया कि नहटौर परगने के गांव ताहरपुर में बारिश के दौरान गांव के भगवंत सिंह पुत्र घसीटा के मकान की छत गिर गई। छत के नीचे दबने से भगवंता गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहसीलदार ने बताया कि जैसे ही हादसे की सूचना मिली, उनके द्वारा तभी लेखपाल और कानूनगो को मौके पर भेजकर घायल की मदद कराने का प्रयास किया गया।