पालिका अध्यक्ष ने दिए विशेष सफाई के निर्देश
स्योहारा। पालिका अध्यक्ष ने सफाईकर्मियों की बैठक लेकर ईद पर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
आने वाली ईद उल अजहा पर नगर में विशेष सफाई अभियान चलाने के लिए पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील ने सभी सफाईकर्मियों को सफाई के लिए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा सभी सफाईकर्मी टाइम से कुर्बानी का अवशेष उठाकर नगर पालिका द्वारा बनाए गए गड्ढे में लाकर डाले। किसी भी तरह की लापरवाही न करते हुए पूरी तरह से मुस्तेद रहें। साथ ही उन्होंने पालिका को भी स्वच्छ पानी आदि की उचित व्यवस्था के आदेश दिए। उन्होंने नगरवासियों से भी अपील करते हुए कहा कि कुरबानी पर्दे से करें। साफ सफाई विशेष ध्यान रखें। कुरबानी के अवशेषों को सड़क पर न फेंकें। अवशेष नगर पालिका के वाहन में ही डालें। पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील और थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने ईदगाह के रास्तों के गड्ढे और ईदगाह के साथ साथ मदरसों में होने वाली कुरबानी के स्थलों का भी निरीक्षण किया। यहां भी साफ सफाई के विशेष निर्देश दिए।