चार बड़े बकायादारों की संपत्ति होगी कुर्क
धामपुर। तहसीलदार भान सिंह ने बताया कि 16 अगस्त को धामपुर के सबसे बड़े बकायादार चार लोगों की चल अचल संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। इनमें गांव रायपुर मलूक के अनिल कुमार, आकेश कुमार, धीरज निरंजन ने पंजाब नेशनल बैंक से साढ़े तीन लाख का ऋण लिया था। आकेश की मौत हो चुकी है, लेकिन ऋण अभी तक जमा नहीं किया गया। नींदडू के सरदार अहमद पुत्र जफर अहमद ने ओरिएंटल बैंक की धामपुर शाखा से साढ़े पांच लाख का ऋण लिया था। सहसपुर के राशिद हुसैन पुत्र शाहिद हुसैन ने धामपुर एचडीएफसी और केनरा बैंक से करीब नौ लाख का ऋण लिया था। गांव अलादीनपुर भोगी निवासी वीर सिंह पुत्र बसंत सिंह ने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक से साढ़े पांच लाख का ऋण ले रखा है। इन चारों बकायादारों की चल, अचल संपत्ति को तहसील में 16 अगस्त को नीलाम किया जाएगा। रमेश सिंह पुत्र फूल सिंह गांव चतरपुर पर 3,16000 रुपये मोटर एक्सीडेंट क्लेम बकाया है। कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन इनके द्वारा भी अभी तक क्लेम को जमा नहीं किया गया। इनकी संपत्ति को 28 अगस्त को नीलाम होगी।