हसनपुर। मोहल्ला लाल बाग में पूर्व उप चेयरमैन चमन अंसारी के आवास पर अमन कमेटी की बैठक हुई। वक्ताओं ने कांवड़ का त्यौहार अमन शांति के साथ मनाए जाने पर बल दिया। पूर्व उप चेयरमैन चमन अंसारी ने कहा कि यह अमन का शहर है। आपसी भाईचारा यहां की मिसाल है। इसलिए सावन माह में होने वाले कांवड़ के पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। मोहल्ला लालबाग से होकर गुजरने वाले कांवरियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रभारी निरीक्षक अजीत रोरिया ने कहा की कांवड़ के पर्व पर अमन शांति बनाए रखें। अशांति फैलाने वाले किसी भी तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन अलीमुद्दीन, नईम, खलीलुर्रहमान, शाहनवाज अंसारी, साबिर अली, याकूब, जावेद, जरताब, निजाम, नशतर, सलीम अंसारी, मोहम्मद फारुखी समेत तमाम लोग मौजूद रहे।