फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेटों के बीच हुई पोस्टर प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर। देवता महाविद्यालय मोरना की एनसीसी कैडेट्स के बीच पॉलिथीन बैन पर एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कैडेटों ने पॉलिथीन से होने वाले नुकसान संबंधी चित्र बनाकर इसका प्रयोग न करने का संदेश दिया। कैडेट अन्नु, सोनल, नेहा, टीना, शिवानी, सपना, शालिनी चौहान, सोनाली चौधरी, सलोनी आदि द्वारा बनाए गए पोस्टर काफी सराहे गए। इससे पूर्व विद्यालय में पॉलिथीन का पर्यावरण पर असर विषय पर एक गोष्ठी हुई। प्राचार्य डा. लोकवीर सिंह ने कहा कि प्लास्टिक के अंधाधुंध प्रयोग से पर्यावरण के साथ ही मानव के स्वास्थ्य को भी काफी नुकसान हो रहा है। पर्यावरण की रक्षा के लिए हमें पॉलिथीन का प्रयोग छोड़ना ही होगा। इस दौरान सभी कैडेटों ने भविष्य में पॉलिथीन का प्रयोग न करने की शपथ ली। एनसीसी 9 यूपी गर्ल्स बटालियन मुरादाबाद से जुड़ी लेफ्टीनेंट डा. सुनीता सिंह, डा. शोभना गहलौत, सुमित्रा देवी, अजीत कुमार, बबीता देवी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें