जिले हुई दस महिलाओं की नसबंदी
बिजनौर। जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के अंतर्गत नूरपुर स्थित पीएचसी पर लगाए गए कैंप में दस महिलाओं की नसबंदी की गई। 2001 पुरुषों को परिवार नियोजन के साधन उपलब्ध कराए गए। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 11 से 25 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरिता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। बुधवार को पीएचसी पर दस महिलाओं की नसबंदी हुई। 25 अंतरा इंजेक्शन लगाए गए, 250 महिलाओं को छाया की गर्भ निरोधक गोलियां दी गई। 15 महिलाओं को परिवार नियोजन के अन्य साधन दिए गए। नोडल अफसर रोहताश कुमार ने बताया कि जनसंख्या को नियंत्रित रखने के लिए महिला एवं पुरुषों को समान रूप से भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई को एक कैंप नजीबाबाद के महिला अस्पताल में सुबह दस बजे से लगाया जाएगा।