फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। भाजपा की ओर से रुखालू में सेक्टर और बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें पार्टी की मजबूती पर जोर दिया गया। वहीं बूथ स्तर की मजबूती पर विशेष जोर रहा। रविवार को विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। विधानसभा मतदाता प्रमुख सुरमित कुमार गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि संगठन स्तर पर व्यूह रचना की जाएगी। आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बूथ स्तर पर बूथ कमेटियों का गठन जरूरी है। उन्होंने योगी और मोदी सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार करने की बात कही। इसके अलावा लाभार्थियों से संपर्क कर दलित-पिछड़े गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के बल पर जोर दिया। भारत को 2020 में विश्व गुरू और विश्व की सबसे बड़ी महाशक्ति बनाने के लिए 2019 के चुनाव में भारी बहुमत से जिताना है। विस्तारक पांडे ने बूथ अध्यक्षों को पार्टी की योजनाओं और कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। राजेंद्र सिंह खड़गवंशी ने बैठक में उपस्थित सभी बूथ अध्यक्षों, सेक्टर संयोजक, प्रभारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर नैन सिंह राणा, नैनसुख राणा, ईश्वर चंद गुर्जर, राजकुमार, कमल सिंह, भूप सिंह, पूरन सिंह, प्रेमपाल, वीरपाल सिंह, छज्जू सिंह, शिवपाल सिंह, भूरे सिंह, अतर सिंह, आल्हा, रामकुमार, कुमरपाल, महिपाल सिंह, जितेंद्र सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें