बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो जुलाई को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय निकायों के अध्यक्षों और अधिशासी अधिकारियों को लखनऊ में पुरस्कृत करेंगे। इस कार्यक्रम में जिले की छह नगरपालिकाओं और दो नगर पंचायतों के पदाधिकारी बुलाए गए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री दो जुलाई को लखनऊ के सेक्टर सात में नगरीय प्रशिक्षण और शोध संस्थान का उद्घाटन करेंगे। स्वच्छता के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने के लिए जिले की बिजनौर, शेरकोट, स्योहारा, नगीना, नजीबाबाद व नहटौर नगरपालिकाओं तथा साहनपुर, झालू नगर पंचायत के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी आमंत्रित किए गए हैं।