शिशु श्मशान की भूमि अभिलेखों में दर्ज कराएं
नूरपुर। शिशु श्मशान की भूमि को सरकारी अभिलेखों में दर्ज कराने की मांग को लेकर वाल्मीकि समाज के लोगोुं ने पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसडीएम को संबोधित ज्ञापन ईओ को सौंपा। बृहस्पतिवार सुबह अखिल भारतीय बाल्मीकि संघ के प्रदेश मंत्री मंगेश पंवार के नेतृत्व में काफी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोहल्ला गांधी नगर में मंडी समिति के पास खसरा संख्या 689 की जमीन में काफी समय से समाज के मृत बच्चों को दफनाया जाता है। नगर पालिका परिषद के संपत्ति रजिस्टर में उक्त भूमि वाल्मीकि समाज के शिशु श्मशान के रुप मे दर्ज है, लेकिन अभी तक उक्त भूमि सरकारी अभिलेखों में शिशु श्मशान के रूप में दर्ज नहीं किया गया। इस दौरान राधेश्याम, मदन, मुकेश, अनिल कुमार, कलवा, अजय, रणजीत, साजन कुमार, विमला, कमलेश, बंटी कुमार, रवि आदि मौजूद रहे।