सिख संगत ने कराया रोजा इफ्तार
स्योहारा। सिख संगत ने सामूहिक रोजा इफ्तार कराकर सद्भाव और एकता की मिसाल कायम की। लोगों ने बड़ी तादाद में इफ्तार में भाग लिया।
पंजाबी धर्मशाला में गुरुद्वारा सिंह सभा की ओर से शनिवार की शाम आयोजित सामूहिक इफ्तार पार्टी में नवनिर्वाचित विधायक नईमउल हसन ने कहा कि ये आपसी सद्भाव और एकता की मिसाल है। समाजसेवी डा. मनोज वर्मा ने कहा कि स्योहारा की यही विशेषता इसे गंगा जमुनी बनाती है कि यहां हर त्योहार मिलकर मनाया जाता है। रोज इफ्तार में गुरुद्वारा सिंह सभा संरक्षक डा. एचएस कालरा, प्रधान सरदार जसपाल सिंह, डा. रिसालतुल्लाह खान, डा. यज्ञदत्त गौड़, इनाम अली, नजम सिद्दीकी, डा. खुर्शीद हसन, वरिष्ठ पत्रकार कांता प्रसाद पुष्पक आदि मौजूद रहे। इफ्तार में शामिल होने के लिए खासपुरा से विशेष रूप से एक सिख जत्था आया।