नजीबाबाद में भी ग्रामीण डाक सेवकों ने राष्ट्रव्यापी आह्वान पर कामकाज ठप रखते हुए हड़ताल की। मंडावली के जीडीएस सुनील कुमार की अध्यक्षता में ग्रामीण डाक सेवकों ने सभा की। डाक सेवकों ने केंद्रीय कर्मचारियों के समान सुविधाएं न देने तथा डाक सेवकों का मानसिक और आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की। ग्रामीण डाक सेवकों वीरेंद्र पाल सिंह, मेहर सिंह, इमलेश, राम सिंह, सुनील कुमार, राम प्रसाद, कृष्ण कुमार, रिशाल सिंह हड़ताल पर बैठे। ग्रामीण डाक सेवकों की हड़ताल के चलते दो दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में डाक वितरण का काम नहीं हो सका।