धामपुर। पूर्ति निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने राशन डीलरों को सुझाव दिया कि वे राशन कार्डों में दर्ज सभी सदस्यों को उनके आधार नंबर से जल्द लिंक करा लें। ऐसा न किए जाने पर उनका कार्ड निरस्त हो सकता है। बताया कि कई महीने से बताने के बाद भी अभी तक 60 प्रतिशत उपभोक्ता ही कार्डों में दर्ज सदस्यों के नामों को उनके आधार नंबरों से लिंक करा पाए है। जबकि विभाग की ओर से अभियान के रूप में उपभोक्ताओं में जागरूकता लाने को गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है।