फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शब ए बराअत

विज्ञापन
विज्ञापन
अकीदत के साथ मनाई गई शब-ए बरात
विज्ञापन

गजरौला शिव।
शब-ए बरात शांति व अकीदत के साथ मनाई गई। अकीदतमंदों ने मस्जिदों में जाकर इबादत करते हुए गुनाहों से तौबा की। बुधवार को रोजा रखा गया।
मंगलवार की रात शब-ए बरात पर मस्जिदों में रोशनी के खास इंतजाम किए गए। मस्जिदों में पुरुषों ने व घरों में महिलाओं ने घरों में जागकर इबादत की। लोगों ने कब्रिस्तानों में पहुंचकर अपने मरहूमों को खिराजे अकीदत पेश की और उनकी मगफिरत के लिए दुआ की। जामा मस्जिद गजरौला शिव में मौलाना आफताब ने नमाजियों को खिताब करते हुए कहा कि शब ए बरात वो रात है, जिस रात में बंदे अधिक से अधिक इबादत कर अपने गुनाहों को माफ करा सकता है। गांव जंदरपुर, मंडावली, अमीपुर सुधा की मस्जिदों में भी मौलाना ने नमाजियों को खिताब कर शब-ए बरात की फजीलत बयां की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें