फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ूमि की पैमाइश कर मेंड़ लगवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदडू़। राजस्व विभाग की टीम ने तहसीलदार के आदेश पर विवादित भूमि की पैमाइश कर मेढ् लगवाई और पट्टेदार ने अपने हिस्से में वृक्षारोपण किया। शासन की ओर से 2001 में नींदडू़ खास के जंगल में तीन बीघा भूमि खसरा का अब्दुल वहीद के नाम वृक्षारोपण के लिए 30 वर्षीय पट्टा किया गया था। अब्दुल वहीद की मृत्यु के बाद पट्टा उत्तराधिकारी के नाम पर दर्ज हो गया। इसमें दस वर्ष से पेड़ लगे हैं। इन्हें दूसरा पक्ष जब तब काट लेता है। इस भूभाग के बराबर में वजीर अहमद की कृषि की जमीन है। दोनों पक्ष के मध्य पट्टे की जमीन पर अपना कब्जा बताते हुए कई बार विवाद हो चुका है। लेखपाल प्रदीप कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी की अदालत में वजीर अहमद की ओर से भूमि की हदबंदी का दर्ज कराया मुकदमा विचाराधीन है। उसने थाना दिवस में अलग से प्रार्थना पत्र देकर भूमि की पैमाइश की मांग भी की थी। इसका संज्ञान लेते हुए तहसीलदार भान सिंह ने भूमि की पैमाइश कर अपने सामने मेंढ लगवाने का आदेश दिया था। इस पर राजस्व विभाग की टीम पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंची तथा दोनों पक्षों के सामने विभागीय अभिलेखानुसार भूमि की माप कर मेंढ लगवा दी। पट्टेदार मोहम्मद जफर की ओर से उसी दिन वन विभाग से खरीदे गए बकैन, नीम और शीशम आदि के 20 पौधे मेंढ की बराबर में रोपित किए गए। राजस्व विभाग की टीम में लेखपाल प्रदीप कुमार, अजीत कुमार व हरिराज सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें