फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली बच्चों ने कई गांवों में स्वच्छता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ । स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत गांव झाडपुरा भागीजोत और सलावत नगर में स्कूली बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाली । ग्राम प्रधान ने रैली का शुभारंभ किया। रैली में छात्र ग्रामीणों को स्वच्छता के बारे में विस्तार से संदेश देते चल रहे थे। छात्र सुबह नौ बजे गांव के स्कूल में एकत्र हुए । यहां से छात्र हाथों में स्वच्छता संबंधी नारे लिखी तख्तियों को लेकर लोगों को साफ सफाई के साथ रहने का संदेेश देते चल रहे थे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पति वीर सिंह , राजपाल सिंह , संजय कुमार, तरुण कुमार , अनुराग शुक्ला , रघुनाथ सिंह , अनीता कुमारी , पूजा , गीता , प्रीती, किरन देवी, पवन कुमार, राकेश , महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह , अर्जुन, चेतन रहे। प्रधान इस दौरान सदस्यों के साथ झाड़ू लिए सफाई करते चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें