निमोनिया से बच्चे की मौत
मंडावर। मोहल्ला आचारजान निवासी कुलदीप शर्मा का सात माह का बेटा जॉनी को कुछ दिन पहले ठंड लग गई थी। परिजनों ने उसको बिजनौर के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, लेकिन उसको आराम नहीं हुआ। चिकित्सकों ने उसको बिजनौर से मेरठ रेफर कर दिया। बृहस्पतिवार की दोपहर को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक निमोनिया से बच्चे की मौत हुई है।