किरतपुर (बिजनौर)।
उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ विकास क्षेत्र किरतपुर के शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं त्रिवार्षिक अधिवेशन आदेश पाल सिंह निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए।
प्राथमिक विद्यालय किरतपुर प्रथम में उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक स्तरीय शिक्षक उन्नयन गोष्ठी एवं त्रिवार्षिक अधिवेशन निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र कुमार, सह निर्वाचन अधिकारी असीम चौहान, पर्यवेक्षक सुधीर कुमार की देखरेख में किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष पद पर प्राथमिक विद्यालय कुम्हैड़ा के प्रधानाध्यापक आदेश पाल सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार आदेश पाल सिंह को सर्वसम्मति से निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। मौके पर आयोजित गोष्ठी में जिला उपाध्यक्ष कुड़वा सिंह ने शिक्षक हितों के लिए कार्य करने पर जोर दिया। अन्य वक्ताओं ने ब्लॉक स्तर की समस्याओं का समय पर निस्तारण कराने तथा वेतन, बोनस एवं अन्य लंबित मांगों को जल्द ही पूरा करने पर जोर दिया। मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष नजीबाबाद देवेंद्र कुमार, राहुल राठी, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष रोशन लाल, मो. साजिद, गुलशन गुप्ता, धर्मवीर सिंह, मुकेश कुमार, प्रदीप सिंह, ध्यान सिंह, अजहर जमाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।