फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल गुलदार को हरिद्वार रेस्क्यू सेंटर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
घायल गुलदार को हरिद्वार रेस्क्यू सेंटर भेजा
विज्ञापन

अफजलगढ़ (बिजनौर)। रसूलपुर के जंगल में ग्रामीणों के हमले में घायल गुलदार को गंभीर हालत में उपचार के लिए हरिद्वार चिड़ियाघर स्थित रेस्क्यू सेंटर भेज दिया। गौरतलब है कि चार दिन पहले रसूलपुर के नजदीक बिड़ला फार्म के जंगल में ग्रामीणों को एक गुलदार दिखाई पड़ा था। ग्रामीणों ने गुलदार को घेरकर लाठी डंडों से पीट पीट कर अधमरा कर दिया था। वन विभाग की टीम ने अमानगढ़ रेंज स्थित मकोनियो में घायल गुलदार का उपचार कराया था। हालत में सुधार न होने पर बुधवार को घायल गुलदार को वन विभाग की टीम की निगरानी में हरिद्वार भेज दिया गया। पुलिस ने वन रक्षक सुनील राजौरा की तहरीर पर दो नामजद सहित 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल गुलदार का हमलावर एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। उधर प्रभारी कोतवाल दीपचंद का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें