बिजनौर । गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस पर अवकाश को लेकर स्कूलों में असमंजस का माहौल रहा। कई स्कूल खुल गए, बाद में उनमें अवकाश घोषित किया गया।
गुरू तेग बहादुर शहीद दिवस पर पहले शनिवार का अवकाश घोषित था। बाद में शासन ने अवकाश 23 नवंबर का घोषित किया था। इसकी सूचना देर शाम जारी की गई थी। स्कूल प्रशासन को समय से सूचना न मिल पाने के कारण वे अभिभावकों को सूचित नहीं कर पाए। कुछ प्राइवेट स्कूलों ने तो रात में ही एसएमएस के जरिए अभिभावकों को सूचना दी तो कुछ ने सवेरे ही अभिभावकों को एसएमएस भेजे। तब तक काफी बच्चे स्कूल पहुंचे चुके थे। स्कूल गेट से उनको लौटाया गया। वहीं देहात में कई प्राइमरी स्कूल सुबह को खुल गए और पढ़ाई भी हुई। वहां पर देर से अवकाश का पता चला। अवकाश का पता चलने पर उन्होंने विद्यार्थियों की छुट्टी कर स्कूल बंद कराया।