फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे स्पर्श बुरे स्पर्श की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। डीएवी इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना का दूसरा दिन स्पर्श दिवस के रूप में मनाया गया। बच्चों व परिजनों को स्पर्श के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

स्वयं सेवकों ने गांव बख्शीवाला में रैली निकालकर अभिभावकों व बच्चों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी अरुण गर्ग ने कहा कि बच्चों से बढ़ती हिंसा की घटनाओं के कारण यह दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रधानाचार्य डा.मनोज कुमार ने शिविर में कहा कि महिलाओं के उत्पीड़न के मामले भी सामने आ रहे हैं। हम सभी को विकृत मानसिकता वाले लोगों से सचेत रहना है। मुख्य अध्यापिका महमूदा जैदी ने अभिभावकों से कहा कि हमें अपने बच्चों को अच्छे स्पर्श व बुरे स्पर्श के बारे में बताना चाहिए। डा. शगुफ्ता जबी ने कहा कि हमें अपने बच्चों का मित्र बनना चाहिए ताकि बच्चे किसी अप्रिय घटना के बारे में हमें तुरंत बताएं। मानसिक रोग विशेषज्ञ डा.एस मणि ने कहा कि हमें समाज में ऐसे लोगों को पहचानना व अपने बच्चों से दूर रखना है जो हमारे बच्चों पर बुरी नजर रखते हैं। अरुण गर्ग ने कहा कि ऐसी हरकत करने वालों को कड़ी सजा दिलानी होगी। इस संबंध में शिक्षकों व अभिभावकों भी विशेष दायित्व है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें