फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
100 मीटर दौड़ में प्राची ने जीता गोल्ड
विज्ञापन

चांदपुर(बिजनौर)। आधारशिला द स्कूल की कक्षा नौ की छात्रा प्राची ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। सीबीएसई क्लस्टर-19 के तत्वावधान में ब्लू बर्ड्स इंटरनेशनल स्कूल धनौरा में आयोजित खेल प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 14 वर्ष से कम उम्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में आधारशिला द स्कूल चांदपुर की छात्रा प्राची अहलावत ने 13.5 सेकेंड में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। इससे प्राची का राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। विद्यालय की कक्षा 11 की छात्रा रितिका वत्सल ने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग की बालिका की डिस्कस थ्रो में 21 मीटर डिस्कस थ्रो करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के संयोजक खेल प्रशिक्षक अरुण नागर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें