फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए भाकियू ने झोंकी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शत प्रतिशत गन्ना भुगतान, बिजली के बढ़े दामों को वापस लेने, ओवरलोड ट्रांसफार्मर, बिजली के जर्जर तारों को बदलवाने, रंगराजन कमेटी की सिफारिश लागू न करने, जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की तैनाती समेत अनेक मांगों को लेकर भाकियू का चार सितंबर को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन है। प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारी गांवों में किसानों से संपर्क कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने किसानों के साथ शनिवार को बारिश में भी गांव भरैरा, सालमाबाद, झलरी, नसीरी, झालू आदि में किसानों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि किसान रशीदपुर गढ़ी आएंगे और वहां एकत्र होकर कलक्ट्रेट के लिए कूच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें