धामपुर (ब्यूरो)। विद्युत निगम की ओर से बृहस्पतिवार को डिवीजन के 11 ग्राम अल्हैपुर मोहकम, भगवानपुर, केहरीपुर, कल्याणपुर, हरपुर, मुनीमपुर, पीपलसाना, धामपुर ग्रामीण, सब्दलपुर, पालनपुर व बुढ़नपुर में बिजली के शिविरों का आयोजन हुआ। इन शिविरों में 353 लोगों को बिजली के नए कनेक्शनों को मौके पर आवंटित किया गया। इनमें से 23 लोग बीपीएल श्रेणी के शामिल है। एक्सईएन हरीश कुमार चौधरी ने बताया कि इस दौरान अधिकारियों ने इन गांवों में 680 कनेक्शनधारकों के घरों पर बिजली के मीटर लगाए। सात लाख रुपये बकाए के रूप में वसूले। 128 लोगों के बिजली की बकाया होने पर कनेक्शनों को काटा गया।