धामपुर के पीएचसी में परीक्षण को प्रवासियों की लगी भीड़।
- फोटो : DHAMPUR
जांच कर 70 लोगों को किया गया क्वारंटीन
धामपुर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को पीएचसी में करीब 70 लोगों का परीक्षण किया। बाद में उन्हें विनायक मंडप में क्वारंटीन कर दिया गया। पीएचसी प्रभारी डा. पीके गुप्ता ने बताया कि गैर प्रदेशों से लोगों का आनाजाना जारी है। शुक्रवार को 86 लोगों का परीक्षण किया था। इनमें से अधिकांश लोग गैर प्रदेशों के शामिल हैं। यह अच्छा है कि यहां पर अब तक जितने भी परीक्षण हुए हैं, कोई केस संदिग्ध नहीं है। प्रभारी का कहना है कि टीम की निगाह कोरोना महामारी को लेकर चारों तरफ फैली है। विभाग की ओर से सैंपल लेकर जांच को भेजे जा रहे हैं। 11 मई को टीम ने 36 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे थे। जिनकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है।