फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मंदिर में महाराज की पिटाई कर 68 हजार रुपये छीने

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। क्षेत्र के गांव मकनपुर स्थित मंदिर में रह रहे मानवगिरी महाराज की पिटाई कर दो युवकों ने आधार कार्ड मांगने के बहाने उनसे 68 हजार रुपये छीन लिए। सूचना पर डायल 112 और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मानवगिरी महाराज के अनुसार, दोनों युवक मंदिर परिसर में पहुंचे और उनसे आधार कार्ड दिखाने की मांग करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने अभद्र व्यवहार करते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। जान से मारने की धमकी भी दी। आरोपियों ने उनका थैला छीन लिया, जिसमें 68 हजार रुपये रखे हुए थे। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों में एक स्थानीय गांव का निवासी है, जबकि दूसरा युवक गैर समुदाय का है। उसे उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर तैनात बताया गया है। मानवगिरी महाराज का कहना है कि दोनों आरोपी उन पर मंदिर छोड़कर चले जाने का दबाव बना रहे थे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि पता चला कि शराब पीकर महाराज व युवकों में मारपीट हुई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें