फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पांच फर्मों से जमा कराई 65.06 लाख रुपये जीएसटी

Thu, 08 Aug 2024 02:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में कुछ व्यापारी टर्नओवर के विपरीत कम टैक्स जमा कर रहे हैं। जिसको लेकर जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम ने जुलाई में पांच अलग-अलग फर्मों पर छापा मारा। टीम ने इन फर्मों से 65.06 लाख रुपये जीएसटी जमा कराई।
विज्ञापन



जीएसटी विभाग के उपायुक्त पुष्पेश सिंह ने बताया कि वास्तविक टर्नओवर न दिखाते हुए कुछ व्यापारी खरीद और बिक्री के आंकड़े कम दिखा रहे हैं। जिससे उन्हें कम टैक्स देना पड़े। जिसके चलते जुलाई में पांच फर्मों की पहले रेकी की गई। अफजलगढ़ में दो लकड़ी व्यापारियों, नगीना में बैटरी, इन्वर्टर के व्यापारी, कोतवाली में सीमेंट, सैनेटरी गुड्स व्यापारी, चांदपुर में पेटिंग हाउस से 65.06 लाख रुपये की जीएसटी जमा कराई गई। इन फर्मों की जांच में यह सामने आया कि व्यापार स्थल पर उपलब्ध माल खातों में घोषित माल से बहुत कम है। इस संबंध में व्यापारियों ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके बाद इन फर्मों पर कार्रवाई करते हुए टीम ने टैक्स जमा कराया। कार्रवाई जीएसटी सहायक आयुक्त शिव कुमार यादव, राज्य कर अधिकारी भूषण भी शामिल रहे।
वर्जन::
टर्नओवर के विपरीत कम टैक्स जमा करने वाली पांच फर्मो से जुलाई में 65.06 लाख रुपये कर जमा कराया है। आगे भी टर्नओवर के हिसाब से कर जमा नहीं करने वाले व्यापारियों की गोपनीय तरीके से जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - विपुल सिंघल, संयुक्त आयुक्त, एसआईबी, जीएसटी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें