फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजगर बना कोतुहल का विषय

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट में निकला 12 फीट का अजगर
विज्ञापन

शेरकोट। खो बैराज पार्क में 12 फीट का अजगर लोगों के लिए कोतुहल का विषय बना गया। अजगर को युवाओं ने पकड़ कर वन विभाग को सौंपा। वन विभाग की टीम ने अजगर को जंगलों में ले जाकर छोड़ दिया। शनिवार दोपहर खो बैराज पार्क में युवक भ्रमण कर रहे थे। इस दौरान युवकों की निगाह वहां पर घूम रहे अजगर पर पड़ी। अजगर के दिखाई देने पर युवकों में हड़कंप मच गया। अजगर को देखने वालों की भीड़ एकत्र हो गई। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। वहीं, कुछ ही देर के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। और युवकों ने अजगर को वन विभाग की टीम को सौंप दिया। युवकों ने अजगर को पकड़ कर एक बोरे में बंद कर रखा था। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने अजगर को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें