फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभा ने कब्जा परिवर्तन रोकने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। ग्राम सभा पुरुषोत्तमपुर ने 13 लोगों पर गंगा रेत श्रेणी की फसली भूमि को कब्जाने का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत नायब तहसीलदार से कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई है। जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) विक्रमादित्य मिश्रा के अनुसार मंडावर क्षेत्र के मौजा पुरुषोत्तमपुर में ग्राम समाज की गंगा रेत श्रेणी की भूमि है। यह सार्वजनिक उपयोग की भूमि है। इसे विक्रय नहीं किया जा सकता। ग्राम सभा की ओर से नायब तहसीलदार से की गई शिकायत में बताया कि कुछ लोगों ने एक राय होकर इस भूमि के फर्जी पट्टे करा लिए थे। इस मामले के निस्तारण के लिए एक वाद एडीएम की कोर्ट में चल रहा है। इसके बावजूद आरोपी इस भूमि पर कब्जा करना चाह रहे हैं। इस मामले की जांच कराकर कब्जा परिवर्तन रोकने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें