फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट चार्ट के हिसाब से बूथ मार्गो का सघन भ्रमण कर जायजा ल लें : एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। एसडीएम धीरेंद्र सिंह ने शनिवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों की मीटिंग ली। सभी को निर्देशित किया है कि वह रूट चार्ट के हिसाब से अपने क्षेत्र और सभी बूथों का भ्रमण कर लें। किसी बूथ पर कोई कमी है तो उसकी रिपोर्ट करें। उसे समय से पूरा करा लें। एसडीएम ने बताया कि धामपुर तहसील क्षेत्र में चार विधान सभाएं है। धामपुर विधान सभा को 23, नहटौर को 21, बढ़ाप़ुर और नूरपुर विधान सभा क्षेत्र को 14-14 सेक्टरों में बांटा गया है। इस प्रकार से धामपुर विधान सभा क्षेत्र में 316 बूथ, नहटौर में 222 बूथ , नूरपुर विधान सभा में 142 और बढ़ापुुुर विधान सभा में 185 बूथ शामिल है। चारों विधान सभाओं में कुल 865 बूथ है। धामपुर विधान सभा में तीन बूथ अत्यंत संवेदनशील और 15 संवेदनशील है। प्रत्येक विधान सभा में तीन तीन उड़नदस्ते चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए गठित है। चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले किसी भी दल के नेता, समर्थक और कार्यकर्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें