फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व हिंदू महासंघ

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में संगठन के विस्तार तथा जनता की शिकायतों के निस्तारण पर बल दिया गया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर हुई बैठक में जिला महामंत्री ठाकुर शैलेंद्र गहलौत ने कहा कि संगठन का विस्तार कर और मजबूत बनाया जाएगा। हर नगर में वार्ड में वार्ड अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। अवधेश सिंह को बिजनौर नगर का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उन्हें 15 दिन के अंदर नगर कमेटी व वार्ड अध्यक्ष नियुक्त करने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मंगलेश सिंह ने की। जिला उपाध्यक्ष राजू साहिल, दुष्यंत गंगवान, अमित जोशी, मनु शर्मा, मनु शर्मा, रूपम चौधरी, हरीश कुमार, निशांत कुमार, सौरव राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें