फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलियो कार्यक्रम की सफलता को बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
अफजलगढ़ । 10 मार्च को शुरू होने वाले पोलियो दिवस कार्यक्रम की सफलता को स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। इसमें पांच साल तक की आयु के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दवाई पिलाने को प्रेरित किया गया। बच्चों ने बताया कि पोलियो की दवा हर बूथ पर पिलाई जाएगी। जो बच्चे बूथ पर खुराक पीने से छूट जाएंगे, उन्हें घर घर जाकर दवाई पिलाई जाएगी। रैली प्राथमिक विद्यालय मानियावाला से प्रारंभ होकर गांव के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस विद्यालय में आकर संपन्न हुई। इस मौके पर पीएचसी कासमपुरगढी प्रभारी रजनीश कुमार, संजय कुमार, पीयूष कुमार, स्टाफ नर्स सीमा, अध्यापक जितेंद्र कुमार, नेहा रानी व ग्रामीण छोटे सिंह, परवेंद्र कुमार, तफसील, इशरार, व अफजाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें