शहीदों की स्मृति में दिए 21 हजार
नजीबाबाद। लायंस क्लब नजीबाबाद ने पुलवामा में आत्मघाती हमले में मारे गए जवानों की स्मृति में शहीद कोष के लिए 21 हजार की धनराशि प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए प्रदान की है। लायंस क्लब के अध्यक्ष मुकुल माहेश्वरी, सचिव कमल कांत वालिया के नेतृत्व में लायंस क्लब का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम उमेश कुमार मिश्र से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने पुलवामा के शहीद जवानों की स्मृति में प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए क्लब द्वारा भेजी गई 21 हजार की सहायता राशि के कागज एसडीएम को सौंपे। लायंस क्लब के प्रतिनिधि मंडल में नीरज जैन, मयंक अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, गौरव भूषण अग्रवाल आदि रहे। एसडीएम उमेश कुमार मिश्र ने लायंस क्लब सदस्यों का आभार व्यक्त किया