पालिका बोर्ड बैठक में 17 करोड़ के प्रस्ताव पारित
स्योहारा। पालिका बोर्ड की मासिक बैठक पालिका अध्यक्ष अख्तर जलील की अध्यक्षता और अधिशासी अधिकारी अरुणेदय प्रसाद पांडेय के संचालन में आयोजित की गई। बैठक में महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सभासदों की सहमति से प्रस्ताव पास किए गए। नगर के विकास के लिए वर्ष 2019-20 के लिए 17 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। सफाई व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के लिए नगर के विभिन्न नालों की नियमित सफाई कराए जाने, पथ प्रकाश के लिए आईमास्क 200 वाट स्ट्रीट लाइट 30 एवं 40 वाट एलईडी लाइट, 6 एमएम अल्युमीनियम वायर क्रय किए जाने, बरसात और गर्मी के आने वाले मौसम में मच्छरों व अन्य कीटों से बचाव के लिए नगर में कीटनाशक छिड़कवाने के प्रस्ताव पास किए गए। पूर्व की बैठकों में पारित प्रस्तावों और निर्माण कार्य सामग्री क्रय जारी करने के प्रस्ताव भी पास किए गए। बैठक में देवेंद्र सिंह, सभासद नसीम जफर, नसीम कुरैशी, सीमा उस्मान, इरफान फरीदी आदि शामिल रहे।