बाइक पलटने से दो युवक घायल
शेरकोट। नेशनल हाईवे 74 पर अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार दो युवक गंभीर से घायल हो गए। घायलों को उपचार हेतु काशीपुर ले जाया गया है। ठाकुरद्वारा निवासी अब्दुल सलाम और राजू बाइक से नगीना अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। जब वह शेरकोट स्थित भनोटी की पुलिया के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही बस से बचने के प्रयास में उनकी बाइक गड्ढों में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गंभीर रूप से घायल हो गए।