मुआवजे की मांग लेकर धरना जारी
शेरकोट। मुआवजे की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को व्यापारियों का 77 वें दिन भी धरना जारी रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि बार बार अवगत कराने के बाद भी उनकी किसी भी स्तर पर सुनवाई नहीं हो रही है। साल 1985 से वह पालिका को हाउस टैक्स दे रहे है। जिसकी रसीद भी इनके पास है। हाईवे 74 की ओर से क्षेेत्र में फोरलेन मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। सरकार की ओर उनकी निर्माण में उनकी दुकानों और घरों को अधिग्रहीत कर लिया। चेताया कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन उग्र होगा। धरने पर बैठने वालों में सतेंद्र गहलोत, भाजपा नेता कामेश्वर राजपूत, राजेंद्र गहलौत, डॉ. वीरभान, एके राज एडवोकेट, रतिभान, मतलूब, राजेंद्र सिंह, फैजान, काशान, रिजवान, कर्मवीर, कृष्ण कुमार, योगेंद्र सिंह, विजयभान सिंह, अजयपाल, भगवंत सिंह, विनोद कुमार, वेदपाल, करन सिंह आदि रहे।