एडीजे का बुलंदशहर स्थानांतरण
बिजनौर। बिजनौर में तैनात एडीजे फास्ट ट्रैक कोर्ट डॉ. पल्लवी अग्रवाल को हाईकोर्ट ने बुलंदशहर के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के पद पर स्थानांतरित किया है। उनके स्थान पर बिजनौर में तैनात एडीजे मुमताज अली को एडीजे फास्ट ट्रेक कोर्ट द्वितीय बनाया है। बिजनौर में ही तैनात एडीजे पंचम जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओपी वर्मा को फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम का न्यायाधीश बनाया गया। वे महिलाओं से संबंधित अपराधों की भी सुनवाई करेंगे।