नोडल अधिकारी से की शिकायत
बिजनौर। समाजसेवी सर्वेंद्र चौधरी ने क्वैक्स के नोडल अधिकारी पर अवैध रूप से नर्सिंग होम के संचालन कराने आरोप लगाया। डीएम को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की है। डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि जिले में कई नर्सिंग होम अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इसके बावजूद नोडल अधिकारी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। डीएम से शिकायत कर जांच कराने की मांग की गई। नोडल अधिकारी एसके निगम ने बताया कि आरोप निराधार हैं। नियम विरुद्ध कोई कार्य नहीं किया जा रहा है।