फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
विज्ञापन

बिजनौर। माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह होते ही गंगा बैराज तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान के बाद पंडितों को दान दक्षिणा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया। माघ पूर्णिमा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मान्यता है कि माघ मास की पूर्णिमा पर गंगा में स्नान करने से जन्म जन्मांतर के पाप नष्ट हो जाते हैं। और व्यक्ति को अकाल मृत्यु का भय नहीं होता। जाम की समस्या से बचने के लिए लोग गंगा में स्नान करने के लिए सुबह ही अपने घरों से निकल गए। माघ पूर्णिमा पर सैकड़ों लोगों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजा अर्चना की और धार्मिक अनुष्ठान कराकर पंडितों को दान दक्षिणा दी। कुछ लोगों ने अपने घरों पर पूर्णिमा का व्रत रखकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर कुछ श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर तो कुछ ने अपने घरों पर ही श्री सत्यनारायण व्रत कथा कराई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। शाम के समय श्रद्धालुओं ने व्रतों का पारायण किया। सुहागिनों ने बायने निकालकर बुजुर्गों और पति के चरण स्पर्श कर उनसे सदा सुहागिन होने का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें